आजमगढ़, दिसम्बर 22 -- जहानागंज। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र रंगड़ीह गांव निवासी प्रशांत सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी द्वारा आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में 23वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रशांत सिंह पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पुष्प नगर में कार्यरत अध्यापक श्याम सेवक चौहान के बड़े पुत्र हैं। प्रशांत ने हाईस्कूल की शिक्षा जिले से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु से बीटेक किया। अपनी मेहनत व लगन से उन्होंने गेट परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्ष 2024 में डीआरडीओ में सेवा प्राप्त की। इसके बाद प्रशांत ने यूपीएससी की परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.