नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जरूरी खबर आपके लिए है। क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी में भर्ती निकली है, वो भी 200 से अधिक पदों पर। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों आवेदन करना है, वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UPSC.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की आखिरी तारीख 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। यूपीएससी की ओर से भारत सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थानों में अलग-अलग पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। यह 213 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर समेत अन्य पद शामिल हैं। UPSC भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।कै...