धनबाद, मार्च 20 -- मुराईडीह कॉलोनी में गुरुवार को यूपीएससी में 142 वा रैंक लाने वाले डुमरा निवासी बीसीसीएल कर्मी हीरालाल महतो के पुत्र शुभम कुमार महतो को सम्मानित किया गया। धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के नेता इंद्र कुमार कश्यप के आवासीय कार्यालय परिसर में बीसीकेयू नेता जे के झा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शुभम को उपहार और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर इंद्र कुमार कश्यप, जेके झा, उत्तम कुमार पांडे, घनश्याम चौहान, अनूप चौहान, उपेंद्र बर्णवाल आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.