हरिद्वार, मार्च 19 -- द विजडम ग्लोबल स्कूल में गुरुवार को पूर्व छात्र आर्यन कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। बता दें कि यूपीएससी में आर्यन ने हाल ही में 104वीं रैंक हासिल की है। आर्यन अपनी मां के साथ स्कूल पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। अध्यक्ष यूसी जैन और निदेशक सोनल जैन ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। आर्यन ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा में सफलता के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत जरूरी है। आखिर में स्कूल परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...