दरभंगा, मार्च 6 -- बिरौल। प्रखंड की भवानीपुर पंचायत के नवटोल निवासी सौरभ कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने गांव समेत पूरे अनुमंडल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें 689वीं रैंक मिली है। उन्हें यह कामयाबी तीसरे प्रयास में मिली है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। सौरभ के पिता मदन कुमार झा सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जबकि मां सोना देवी गृहिणी हैं। उनके पिता ने बताया कि सौरभ बचपन से ही पढ़ाई के प्रति काफी गंभीर और अनुशासित रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही प्राप्त करने के बाद उन्होंने दरभंगा के एक निजी विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे भुवनेश्वर चले गए। वहां से उन्होंने बीटेक की पढ़ाई पूरी की।इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.