कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया की होनहार बेटी और यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली श्रुति मोदी को हॉली चाइल्ड स्कूल में गुरुवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने श्रुति को शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक नवनीत ओझा और प्रिंसिपल प्रियंका ओझा ने श्रुति मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे कोडरमा जिले और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। सम्मान समारोह के दौरान श्रुति मोदी ने भी अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने छात्रों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.