मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर। यूपीएससी में चौथी रैंक प्राप्त करने वाले शहर के राघव झुनझुनवाला को रविवार को सपरिवार सम्मानित किया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में मारवाड़ी समाज के संगठनों ने संयुक्त रूप से यह आयोजन किया था। समाज के लोगों ने खम्मा घणी रूबरू कार्यक्रम के रूप में सम्मान समारोह किया था। बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा एवं मारवाड़ी विचार मंच के प्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा करते हुए राघव व उनके परिवार का स्वागत किया। मौके पर सुमित चमरिया, राजकुमार अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.