रांची, मार्च 13 -- रांची। अल रहमान ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को यूपीएससी की परीक्षा में 354वीं रैंक हासिल करने वाले डोरंडा मनीटोला निवासी मोहम्मद इश्तियाक को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इश्तियाक की सफलता पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है और इससे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। ट्रस्ट ने अभिभावकों से बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की, ताकि हर मोहल्ले से प्रतिभावान छात्र निकलें। इस अवसर पर वार्ड 45 के सामाजिक कार्यकर्ता मो इमरान रजा, अंजुमन के नायब सदर मो नौशाद, सदस्य वसीम अकरम, इमाम अहमद, मो साजिद, मो शोएब, आरिफ इकबाल, आदिल कुरैशी, फैज कुरैशी, मो नूर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.