हाजीपुर, मार्च 7 -- हाजीपुर। निज संवाददाता संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में वैशाली जिले के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर पूर्वी दिलावरपुर निवासी उज्ज्वल प्रियांक ने अखिल भारतीय स्तर पर 10वीं रैंक प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं हाजीपुर प्रखंड के दिग्घी निवासी अभिषेक चौहान ने 102वीं रैंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को समाहरणालय हाजीपुर स्थित अपने कार्यालय में आमंत्रित कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों युवाओं की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे वैशाली जिले और बिहार राज्य के लिए गर्व का विषय है। जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.