गाजीपुर, मार्च 13 -- जमानियां। यूपीएससी परीक्षा में 672वीं रैंक प्राप्त करने वाले गायघाट निवासी दीपक कुमार के पैतृक गांव में शुक्रवार को पंचायत भवन पर क्षेत्रवासियों और ग्रामीणों ने उनका उनका स्वागत किया। दीपक कुमार ने एनआईटी वारंगल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद रायपुर की मल्टीनेशनल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्य किया। दो वर्ष पहले उन्होंने नौकरी छोड़कर दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह क्षण क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, बसपा नेता धनंजय मौर्य, प्रधान कृष्णानंद कुशवाहा, पूर्व प्रधान बलिस्टर यादव, मोहन यादव, अमरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.