दरभंगा, मई 6 -- दरभंगा। सदर प्रखंड के दुलारपुर निवासी जगदीश झा की पुत्री सोनाली झा ने यूपीएससी परीक्षा 2026 में 89वीं रैंक प्राप्त कर देश में मिथिला को गौरवान्वित किया है। यह बात मंगलवार को दरभंगा ग्रामीण विधायक सह जदयू जिलाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने उन्हें सम्मानित करते हुए कही। विधायक ने सोनाली के पैतृक आवास दुलारपुर पहुंचकर उन्हें बधाई देते हुए राष्ट्र व समाज हित में काम करने की बात कही। मौके पर सोनाली के पिता जगदीश झा, चाचा सदानन्द झा, रवि प्रकाश झा, राजीव चौधरी, शम्भु चौधरी, सतीश कुमार चौधरी, आनन्द चौधरी, विनय कुमार चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.