सहारनपुर, मार्च 12 -- यूपीएससी की परीक्षा में चयनित अखिल सैन, विवेक कुमार सैनी और मनोज कुमार सैनी का हरि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रणदेवी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने परेड के साथ इन यूपीएससी में चयनित युवाओं का जोरदार स्वागत किया। गुरुवार को कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ हरि ग्रुप चेयरमैन व नकुड़ ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुभाष चौधरी, धीरसिंह निरंकारी, भोपाल सिंह व प्रदीप कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. सुभाष चौधरी ने कहा कि तीनों युवाओं का यूपीएससी में चयन हमारे लिए गौरव का पल है। छात्र-छात्राओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्राचार्य डॉ. एनपी राठौर ने नवचयनितों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि नकुड़ क्षेत्र से एक साथ तीन सिविल सेवकों का चयन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अखिल सैन ने कहा कि उनक...