यूपीएससी में सफलता पर सम्मानित
दरभंगा, जुलाई 8 -- बहेड़ी। प्रखंड के कोठरा गांव में यूपीएससी 2025 में 255वीं रैंक पाने वाले अंकित रौशन को मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी ने सम्मानित किया। श्री चौधरी ने इस सफलता के लिए शिक्षक पिता राम कुमार मंडल व माता शिक्षिका कुमारी भारती के प्रति आभार व्यक्त किया। अंकित के माता-पिता शिक्षक दंपती व अन्य परिजनों समेत बीएओ राहुल रंजन, मणिशंकर भारती, अरुण कुमार व सुखदेव मुखिया को भी माला व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। मौके पर गंगदह-शिवराम पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोहन कुमार मांझी भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.