यूपीएससी में लॉ आफिसर समेत इन पदों पर निकली भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- अगर आप यूपीएससी की तैयारी करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत कुल 13 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर तकनीकी, कानूनी और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2026 शाम 6 बजे निर्धारित की गई है।13 पदों पर होगी भर्ती यूपीएससी की इस भर्ती के तहत चार अलग-अलग पदों पर कुल 13 रिक्तियां हैं। इनमें जूनियर टेक्निकल ऑफिसर के 1 पद, असिस्टेंट लेजिस्लेटिव काउंसिल के 8 पद, लॉ ऑफिसर के 3 पद और स्पेशलिस्ट ग्रेड-II (जूनियर स्केल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.