यूपीएससी में रुद्रप्रताप ने लहराया परचम
झांसी, अगस्त 11 -- झांसी (बबीना)। बबीना। बबीना के बेटे ने नाम रोशन किया है। रुद्रप्रताप सिंह ने यूपीएससी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने जनरल कैटेगरी में 84वीं, ओबीसी में 20वीं रैंक हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर नगरवासी खुशी से झूम उठे। ढोल-डीजे के साथ सम्मान रैली निकाली गई। रैली में परिवारजन, नागरिक और क्षेत्रवासी उत्साह के साथ शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने रुद्रप्रताप सिंह का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत और सम्मान किया। वर्तमान में रुद्रप्रताप सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं और रायबरेली में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय बबीना में हुई। हाईस्कूल की परीक्षा में उन्होंने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया, जबकि इंटरमीडिएट में 96 प्रतिशत अंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.