हाजीपुर, मार्च 8 -- महुआ,एक संवाददाता। यूपीएससी में जगह पाने वाले प्रतिभावान प्रतिभागियों को यहां रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि यह महुआ के लिए बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम का आयोजन यहां विष्णु चौक स्थित यूपीएससी में स्थान पाने वाले सुधीर कुमार सुमन की आवास पर किया गया। अध्यक्षता कुशवाहा संघ के प्रखंड अध्यक्ष और सेवानिवृत शिक्षक दीप नारायण सिंह ने की। कार्यक्रम में सभापति नवीन चंद्र भारती,आरके डेयरी के संचालक रणधीर कुमार,यदु रामचरित कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.प्रेमचंद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राघवेंद्र कुशवाहा, डॉ श्याम सुंदर सिंह, उमाशंकर निराला, राजेंद्र सिंह, रामप्रवेश सिंह, उमेश प्रसाद सिंह,अमित कपिल देव सिंह आदि मुख्य रूप से प्रसिद्ध थे। यहां पर यूपीएससी में 707 वा...