संभल, मार्च 7 -- परिस्थितियां चाहे जैसी हों मेहनत से मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह सिद्ध कर दिया है चन्दौसी के देव डुडेजा ने। चाय विक्रेता के बेटे देव ने एक बार फिर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए अपनी रैंक में बड़ा सुधार किया है। पहले जहां उन्होंने 327वीं रैंक हासिल की थी, वहीं इस बार उन्होंने 152वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे शहर में खुशी का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। देव के पिता इंद्र मोहन डुडेजा वर्षों से चन्दौसी के एसएम कॉलेज गेट के सामने चाय की दुकान चलाते हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। हर परिस्थिति में उसका हौसला बढ़ाया। देव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चन्दौसी के आरके स्कूल से प्राप...