लखनऊ, मार्च 22 -- यूपीएससी में चयन होने पर सीएमएस कानपुर रोड कैम्पस की पूर्व छात्रा नैंसी सिंह को सम्मानित किया गया। नैंसी ने 34वीं रैंक हासिल की है। समारोह में नैंसी सिंह के साथ पिता चेतराम अहिरवार एवं जयश्री अहिरवार को भी सम्मानित किया गया। नैंसी ने सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा शिक्षकों एवं सीएमएस के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सीएमएस की संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी और प्रधानाचार्या आभा अनन्त ने नैंसी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...