यूपीएससी में चयनित शुभम ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र
बोकारो, जुलाई 29 -- डीपीएस बोकारो के पूर्व छात्र व संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 142 हासिल कर आईएएस के लिए चयनित शुभम कुमार महतो ने बुधवार को विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि असफलता सफलता की सीढ़ी है। नाकामी से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में सफलता मिलने के बावजूद आईएएस नहीं मिल सका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत व पांचवें प्रयास में अपना लक्ष्य हासिल किया। विद्यार्थियों से उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी ईमानदारी व मेहनत से तैयारी करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Success Story: 14 बार फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार, BPSC पास कर आस्था दमेले बिहार में बनीं SDM मोबाइल व इंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.