यूपीएससी में चयनित शांभवी तिवारी ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र
रुद्रपुर, मई 18 -- रुद्रपुर। राजकीय इंटर कॉलेज चुटकी देवरिया एवं अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किच्छा में ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र से यूपीएससी परीक्षा में आईएएस पद के लिए चयनित शांभवी तिवारी द्वारा करियर काउंसिलिंग एवं छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान शांभवी तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने उनसे अपने करियर और यूपीएससी परीक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं प्रेरणादायक तरीके से उत्तर दिया। कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.