मुरादाबाद, मार्च 8 -- संविधान निर्माता व भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरणा लेकर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पीयूष कुमार मौर्य एवं अंकित कुमार सिंह को बौद्ध जनकल्याण समिति द्वारा गौतम बुद्ध का चित्र देकर सम्मानित कर बधाई दी गई। समिति के अध्यक्ष विमल धीर ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल जिले की है बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर प्रसाद मौर्य ने कहा कि इन युवाओं की सफलता से समाज में शिक्षा, जागरूकता और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति उत्साह को नई दिशा मिलेगी। चंदन सिंह रैदास सहित गणमान्य लोगों ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विनीत कुमार सागर, जयप्रकाश सिंह, मलखान सिंह, रामपाल सिंह, हेत...