बिजनौर, मार्च 16 -- चांदपुर। जाट जागरण समिति के पदाधिकारियों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में चयनित ग्राम नांगलजट निवासी होनहार बेटी चंद्रवाहिनी चौधरी को उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया। समिति संरक्षक डॉ. लाखन चौधरी ने चंद्रवाहिनी को मिठाई खिलाकर उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी। चंद्रवाहिनी चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पूनम देवी, पिता अरुण कुमार और अपने गुरुजनों को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। जाट जागरण समिति के अध्यक्ष डॉ. विकास तोमर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त कर संघ लोक सेवा आयोग जैसी कठिन परीक्षा को पास कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. लाखन चौधरी, डॉ. महेंद्र मलिक, अध्यक्ष डॉ. विकास तोमर, सचेंद्र सिंह, अरविंद लांबा, यशपाल सिंह, राजेश तोमर, प्रशांत, शोवीर सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.