फरीदाबाद, मार्च 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के परिणाम में जिले के दो युवाओं कनिष्क अग्रवाल और नीरज यादव ने शानदार प्रदर्शन किया है। कनिष्क अग्रवाल ने अखिल भारतीय स्तर पर 72वां स्थान हासिल किया है, जबकि मिर्जापुर निवासी नीरज यादव ने 598वां स्थान प्राप्त किया है। दोनों की सफलता से परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।बता दें कि कनिष्क अग्रवाल ने पिछले वर्ष भी यूपीएससी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 279वां स्थान हासिल किया था। कनिष्क ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। वह शुरू से ही प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते थे, लेकिन रैंक अच्छी नहीं आने की वजह से उन्हें प्रशासनिक सेवा का कैडर नहीं मिल सका। उसके स्थान पर राजस्व विभाग मिला था। राजस्व की ट्रेनिंग के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.