रांची, जून 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (आरटी 2), कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीआरटी 3) एवं रिक्रूटमेंट टेस्ट (आरटी-4) परीक्षा-2026 के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के संयुक्त आदेश पर परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन को आशंका है कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी, उनके अभिभावक अथवा असामाजिक तत्व परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ जुटाकर विधि-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं। इसे देखते हुए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका ...