एटा, मार्च 6 -- यूपीएससी-2025 परीक्षा में जनपद के आयुष यादव ने 143वीं और प्रवीण यादव ने 582वीं रैंक हासिल कर जनपद को गौरवान्वित किया है। दोनों युवाओं का परीक्षा पास करने से गांव नकटपुर, नयाबांस में जश्न का माहौल है। परिवारीजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी चयनित युवाओं को बधाई मिल रही हैं। शुक्रवार को गांव अखतौली नयाबांस निवासी प्रादेशिक सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत राजेश कुमार का परिवार उस समय खुशी से झूंम उठा जब आयुष यादव की 143वीं रैंक आने की जानकारी हुई। पिता राजेश कुमार ने बताया कि उनके पुत्र ने पहली बार में ही यूपीएससी परीक्षा पास की है। बेटे का आईएएस में चयन होने से दादा बृजेन्द्र सिंह, मां वीरवती यादव, अनिल यादव प्रधान सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। आयुष यादव ने 10वीं और 12वीं की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.