किशनगंज, मार्च 9 -- ​किशनगंज। संवाददाता स्थानीय गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नारी शक्ति को समर्पित इस कार्यक्रम में समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर मिक्की साहा, सचिव, गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब किशनगंज मौजूद रहे।​कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। दीप प्रज्ज्वलन में ​मुख्य अतिथि: डॉ. उर्मिला,​विशिष्ट अतिथि: प्रीति कुमारी (कल्याण पदाधिकारी) ​यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली जूही दास, गायत्री देवी (वार्ड पार्षद), मीना त्रिपाठी एवं अन्य महिलाएं मौजूद थी।​क्लब द्वारा अतिथियों के स्वागत में परंपरा और सम्मान का संगम देखने को मिला। सभी आगत अतिथियों को शॉल...