अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले प्रतीक मुद्गल को मंगलवार को मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में कांग्रेस पार्टी ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में पहुंचे एसएसपी नीरज जादौन ने प्रतीक मुदगल को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि जो लक्ष्य बनाकर विश्वास के साथ तैयारी करते हैं उनको सफलता अवश्य मिलती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को एसएसपी ने मूल मंत्र देते हुए कहा कि लक्ष्य बनाएं और उसको पाने के लिए लगातार मेहनत कर आगे बढ़ें। अतरौली के गनियावली गांव निवासी प्रतीक मुद्गल ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। प्रतीक ने देशभर में 54वीं रैंक प्राप्त कर अलीगढ़ जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.