हापुड़, अप्रैल 1 -- हापुड़, श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा(रजि.) ने गांव खडखड़ी निवासी शिवानी त्यागी को सिविल सेवा परीक्षा(यूपीएससी) उत्तीर्ण करने पर सम्मानित किया गया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुबोध पांडेय ने कहा कि शिवानी त्यागी की अथक मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने न केवल यह ऊंचा मुकाम दिलाया, बल्कि हम सबके लिए एक प्रेरणा का उदाहरण स्थापित किया है। इस मौके पर संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश शास्त्री, संगठन मंत्री ऋतिक त्यागी, मनु मिश्रा, समाजसेवी आकाश त्यागी, अतुल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.