नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- UPSC NDA 2 Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा-II 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 13 सितंबर को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम दिए गए हैं। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड यानी एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इस चरण में उम्मीदवारों की नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व, निर्णय लेने की योग्यता और अधिकारी के लिए जरूरी गुणों का आकलन किया जाएगा। उम्मीदवार बिना लॉगिन किए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना रोल नंबर सर्च कर...