मुंगेर, मार्च 14 -- तारापुर, निज संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 6 मार्च को जारी परिणाम के बाद एक बार फिर रैंक को लेकर विवाद सामने आया है। इस बार 603वीं रैंक को लेकर दो अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा दावा किए जाने से मामला चर्चा में आ गया है। तारापुर अवर निबंधन कार्यालय में पदस्थापित सब-रजिस्ट्रार अमन कुमार ने आरोप लगाया है कि सारण जिले का एक युवक अमन कुमार सिंह उनके नाम और रैंक का गलत इस्तेमाल कर खुद को यूपीएससी पास बता रहा है। अमन कुमार ने बताया कि परिणाम जारी होने के कुछ दिन बाद उन्हें सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि उनके नाम से जश्न मनाते हुए वीडियो और पोस्ट साझा किए जा रहे हैं। यूट्यूब और फेसबुक पर कई वीडियो सामने आए, जिनमें उनके नाम का उपयोग कर सफलता का दावा किया जा रहा था। उन्होंने संबंधित चैनलों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.