बेगुसराय, अप्रैल 12 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की कोरैय पंचायत स्थित शांति निकेतन पुस्तकालय प्रांगण में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर गांव के दिवंगत सुरेंद्र सिंह एवं राजेंद्र सिंह के नाती इश्वत आनंद को सम्मानित किया गया। इश्वत आनंद ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आईएएस बनते हुए 50वां स्थान हासिल कर अपने नानी गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उनके ननिहाल पक्ष द्वारा आयोजित समारोह में गांव के कई गणमान्य उपस्थित रहे। पूर्व मुखिया शंभू झा, पंसस रणधीर कुमार सिंह, आदर्श युवक संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार, पंचायत सचिव कुणाल कुमार एवं शांति निकेतन पुस्तकालय के अध्यक्ष संजीव कुमार शामिल हुए। विशेष बात यह रही कि जिस शांतिनिकेतन पुस्तकालय प्रांगण में यह समारोह आयोजित हुआ, उसकी नींव इश्वत आनंद के परनाना एवं तत्कालीन मुखिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.