नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- IAS Anuj Malik UPSC Success Story : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल करीब 8-9 लाख युवा फॉर्म भरते हैं लेकिन इनमें से केवल करीब हजार का ही चयन हो पाता है। लाखों अभ्यर्थी सालों साल तैयारी कर बार बार इस परीक्षा में बैठते हैं लेकिन फिर भी चयन नहीं हो पाता। लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो अपनी चमत्कारिक प्रतिभा के दम पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्रैक कर देते हैं। वह न सिर्फ यूपीएससी पास करते हैं बल्कि शानदार रैंक के साथ आईएएस भी बनते हैं। ऐसी ही प्रतिभा का नाम है अनुज मलिक। यूपी कैडर की 2017 बैच की आईएएस अफसर अनुज मलिक को संतकबीरनगर की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुज मलिक ने अपने पहले ही प्रयास में शानदार रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा क्रैक की थी। यूपीएससी...