गुड़गांव, मई 23 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित होने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा को लेकर गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े प्रबंध किए गए हैं। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार जिले में कुल 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 20 हजार से अधिक उम्मीदवारों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है। परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब एक हजार 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी。 यह भी पढ़ें- यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आज, रांची में 36 केंद्र...