अंबेडकर नगर, मार्च 6 -- अम्बेडकरनगर। पुरु दुबे ने अपनी कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के दम पर संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 की परीक्षा में 86वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया है। खास बात यह है कि पुरु दुबे ने यूपीएससी के अलावा किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा में भाग नहीं लिया। शुरू से ही उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाने का था और उसी पर केंद्रित होकर उन्होंने तैयारी की। पुरु दुबे की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार के लोग भी इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित हैं। उनके पिता शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा का माहौल होने के कारण उनकी बहनें भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हैं। उनकी बड़ी बहन साक्षी दुबे भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही हैं। वहीं दूसरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.