रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त नियुक्ति परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक की गई। बैठक में 21 दिसंबर को होने वाली परीक्षा को लेकर सभी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को यूपीएससी की गाइडलाइन से अवगत कराया गया। बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिया कि सहायक समन्वयी पर्यवेक्षक प्रश्नपत्रों के पैकेट समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने तथा परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य आवश्यक कागजातों को जीपीओ, रांची में सुरक्षित रूप से जमा करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.