यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 34 केंद्रों पर होगी
नोएडा, मई 21 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 24 मई को होने वाली प्रारंभिक परीक्षा जिले के 34 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें 15,923 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह और दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर एक निरीक्षण अधिकारी की नियुक्ति रहेगी। परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) और अन्य दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए सिर्फ एडमिट कार्ड पर्याप्त नहीं होगा। परीक्षार्थी को अपने साथ एक वैध फोटोयुक्त पहचानपत्र भी ले जाना होगा। यह भी पढ़ें- UP BEd Admit Card Download : कहां और कैसे डाउनलोड करें यूपी बीएड एडमिट कार्ड, 2 दो कॉपियां ले जानी होगी आधार कार्ड, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.