दुमका, मार्च 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। रविवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला दुमका के प्रतिनिधि मंडल प्रांत सचिव डा. अमुल्य कुमार पाल के नेतृत्व में भारतीय लोक सेवा आयोग में 41 वीं रैंक लाकर दुमका को गौरवान्वित करने वाली सुदीपा दत्ता को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधियों ने सुदीपा दत्ता को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अंग वस्त्र, मोमेंटो तथा पुस्तक देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधि मंडल में प्रमंडल संयोजक अनय कुमार ओझा, जिला उपाध्यक्ष नेहा सिंह, जिला सचिव ऋषभ कुमार गण, महिला आयाम प्रमुख बॉबी सिंह, राकेश सिंह, शेखर चौहान आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.