चंदौली, मार्च 6 -- चकिया (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में चकिया नगर के मृत्युंजय गुप्ता ने सफलता पाई है। मृत्युंजय को इस परीक्षा में 726वीं रैंक मिली है। इस उपलब्धि से चकिया सहित पूरे जनपद में खुशी है। मृत्युंजय गुप्ता बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनके पिता शैलेश गुप्ता मुजफ्फरपुर कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक हैं। वहीं उनके दादा गिरजा गुप्ता भी शिक्षक रहे हैं, जिससे परिवार में शिक्षा का वातावरण शुरू से ही बना रहा। मृत्युंजय ने आईआईटी दिल्ली में कंप्यूटर साइंस शाखा में बीटेक में प्रवेश प्राप्त किया। आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और पूरी लगन के साथ तैयारी शुरू कर दी। मृत्युंजय ने कहा कि लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प से सफलता जरूर मिलती है। उनकी इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.