यूपीएससी की परीक्षा अच्छी नहीं होने पर IIT पास छात्र का खौफनाक कदम, गोमती में लगा दी छलांग
नई दिल्ली, मई 25 -- राजधानी लखनऊ में आईआईटी पास छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया है। चौक इलाके में सोमवार सुबह एक छात्र ने पक्के पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। युवक अपनी एक्टिवा को पोस्टमार्टम हाउस में खड़ी कर कपड़े उतारकर नदी में कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि छात्र यूपीपीएससी अच्छी नहीं होने से तनाव में था। आलमबाग के जय प्रकाश नगर निवासी 26 वर्षीय प्रखर पाल आईआईटी पास कर चुका है। परिवार में मां सुषम लालता हुसैनाबाद इंटर कॉलेज में वाइस प्रिंसिपल हैं। बताया जा रहा है कि प्रखर ने एक दिन पहले यूपीएससी की परीक्षा दी थी और परीक्षा अच्छी नहीं होने से वह तनाव में था। वह परेशान था। लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर पहले स्कूटी खड़ी की। इसके बाद वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.