भभुआ, मार्च 29 -- मैट्रिक परीक्षा में राज्य की शीर्ष सूची में पांचवां व जिला में पहला स्थान पाया दूसरे से किताब मांगकर 11 घंटा करता था पढ़ाई, डेढ़ किमी. जाता था पढ़ने (परीक्षा परिणाम) चैनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के औखरा गांव के विकास कुमार गुप्ता ने मैट्रिक परीक्षा में 486 अंक प्रापत कर जहां डिस्ट्रीक्ट टॉपर बना, वहीं राज्य की शीर्ष सूची में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इसके पिता अनिल कुमार गुप्ता गांव की गलियों में घूमकर ठेला पर सब्जी बेचकर बीमार पत्नी की दवाई, बच्चों की पढ़ाई और घर-परिवार का खर्च चलाते हैं। विकास 12वीं कक्षा पास करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करेगा। इस परीक्षा में पास कर देश की सेवा करने की बात कहता है। उसने बताया कि वह हाटा श्री श्री 108 आत्मा स्वामी विवेकानंद महाराज परमहंस उच्च विद्यालय का छात्र है। अपने गांव औखरा से र...