मधुबनी, मार्च 11 -- फुलपरास,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सिजौलिया गांव निवासी धर्मनारायण झा व शिक्षिका बबीता झा के पुत्र शिवम नारायण झा के यूपीएससी परीक्षा में सफलता मिलने के बाद बधाइयों देने वाले का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनीश कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शिवम नारायण झा को पाग दुपट्टा से सम्मानित किए। एसडीओ ने कहा यह अनुमंडल क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है और लोगों को शिवम से सीख लेनी चाहिए कि वे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रो में रहकर बारहवीं तक की पढ़ाई किया है और यूपीएससी जैसे परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं। अंचल अधिकारी अजय चौधरी ने सम्मानित करते हुए कहा कि माता पिता गांव के साथ साथ जिले का नाम रौशन करते हुए शिवम ने गर्व से सर ऊंचा कर दिए है। फुलपरास थाना चौक पर रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक मधुबनी के पूर्...