बुलंदशहर, मार्च 6 -- नगर के भूड़ स्थित अंबेडकर नगर की बेटी शिखा ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। शिखा ने अखिल भारतीय स्तर पर 113वीं रैंक प्राप्त की है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली शिखा की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शिखा के पिता प्रेमचंद स्याना के इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं, जबकि माता देवकी देवी एक कुशल गृहणी हैं। बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता पर पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। पिता प्रेमचंद ने बताया कि शिखा बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और उसने आज उनके संघर्षों को एक नई पहचान दी है। शिखा की प्रारंभिक शिक्षा नगर के गांधी बाल निकेतन इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.