सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता सहारनपुर के राघवपुरम निवासी ऋषभ जैन ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 163 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस रैंक के आधार पर उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) मिलने की प्रबल संभावना है। उनकी इस उपलब्धि से सहारनपुर में खुशी की लहर है और शहरवासियों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।ऋषभ जैन वर्तमान में भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) में अधिकारी हैं और नागपुर में आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स के पद पर तैनात हैं। इससे पहले उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 377वीं रैंक हासिल की थी, जिसके आधार पर उन्हें आईआरएस सेवा मिली थी। हालांकि, वह अपनी रैंक से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने दोबारा प्रयास किया। कड़ी मेहनत और निरं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.