भदोही, मार्च 7 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी की बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को आए यूपीएससी रिजल्ट में इफ्रा शम्स अंसारी ने ऑल इंडिया रैंक में 24वां स्थान हासिल किया। जानकारी के बाद स्वजनों के साथ ही जिले भर के लोगों में हर्ष व्याप्त है। चौरी थाना क्षेत्र के रोटहां गांव निवासी शम्स आलम की बेटी इफ्रा शम्स अंसारी बढ़ने में बाल्यकाल से ही तेज थीं। शुरूआती शिक्षा-दीक्षा के बाद स्वजनों ने पहले लखनऊ और उसके बाद दिल्ली पढ़ने के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि बेटी ने दूसरी बार में सफलता अर्जित की है। गत वर्ष आए रिजल्ट में इंटरव्यु तक का सफर तय किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। कालीन नगरी की बेटी के आईएएस अफसर बनने से पूरे गांव में हर्ष व्याप्त है। उनके चाचा शाह आलम ने बताया कि बेटी अभी दिल्ली में हैं। घर आने पर जोरदार स्वागत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.