कन्नौज, अगस्त 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मोहल्ला बनवारी नगर स्थित उड़ान कैंपस में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के अंतर्गत फोटेक सेवा संस्थान कानपुर द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में संचालित इन-स्टोर डेमोंस्ट्रेटर (सेल्स) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नामित सभासद संजीव चौहान ने किया। इस दौरान चयनित प्रशिक्षणार्थियों को यूनिफॉर्म एवं अध्ययन सामग्री के बुक सेट वितरित किए गए। जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक सिंह ने कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के साथ आत्मनिर्भर बनने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। केंद्र प्रबंधक पल्लवी त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 71 युवाओं और 29 युवतियों सहित कुल 100 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया है। यूपीएसडीएम जिला कार्यक्रम सह-समन्वयक आकाश अवस्थी एवं फोटेक सेवा संस्...