यूपीएसएसएससी लेखपाल परीक्षा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
बदायूं, मई 19 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लेखपाल मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे प्रशासन ने 19 मई को बरेली से मथुरा के बीच एक जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बदायूं और उझानी स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे युवाओं को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। इज्जतनगर मंडल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 05309 बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन परीक्षा स्पेशल 19 मई गुरुवार को सुबह चार बजे बरेली से रवाना होगी। यह ट्रेन तड़के 04:43 बजे बदायूं और 04:58 बजे उझानी पहुंचेगी। यहां दो से पांच मिनट ठहराव के बाद ट्रेन सुबह 08:45 बजे मथुरा पहुंचेगी।वापसी यह भी पढ़ें- 21 मई को बरेली से मथुरा को लेखपाल परीक्षा स्पेशल में, गाड़ी संख्या 05310 मथुरा-बरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.