यूपीएसएसएससी भर्तियों में प्रतीक्षा सूची की मांग को लेकर डिप्टी सीएम आवास का घेराव
लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की भर्ती प्रक्रिया में प्रतीक्षा सूची लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित सरकारी आवास का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि भर्ती परिणामों के साथ-साथ प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाए, ताकि चयनित उम्मीदवारों के पद छोड़ने से रिक्त होने वाली सीटों को अगले योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सके। ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने बताया कि अक्सर एक ही उम्मीदवार का चयन एक से अधिक भर्तियों में हो जाता है। ऐसे में जब वह अपनी पसंदीदा नौकरी चुनकर दूसरे पद से त्यागपत्र दे देता है, तो वह पद रिक्त रह जाता है। इसे 'ओवरलैपिंग' की समस्या बताते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रतीक्षा सूची के ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.