शामली, मई 4 -- शामली। रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा अवर अभियंता मुख्य परीखा-2023 जिले में बनाए गए 12 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा कडी सुरक्षा व्यावस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई। परीक्षा में पंजीकृत कुल 5133 अभ्यार्थियों में से 4263 अभ्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि 870 ने परीक्षा छोडी है। रविवार को जिलेभर में बनाए गए 12 परीक्षा केन्द्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग द्वारा अवर अभियंता मुख्य परीखा-2024 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। जिले में हिन्दू कन्या इंटर कालेज शामली, वीवी इंटर कालेज शामली, राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली, बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज शामली, राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कालेज झिंझाना, राजकीय महिला इंटर कालेज कांधला, लाला लाजपतराय इंटर कालेज थानाभवन, लाला लाजपत...