आजमगढ़, अगस्त 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गोरिया गांव के पास रविवार की सुबह यूपीएसएसएससी की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि हादसे में उसका साथी घायल हो गया। मृत अभ्यर्थी मऊ जनपद का निवासी था, परीक्षा देने बाइक से अंबेडकर नगर के टांडा जा रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।

कन्हैया यादव का परिचय मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के सेमरी जमालपुर गांव निवासी 25 वर्षीय कन्हैया यादव सात बहनों में अकेला भाई था। लेखपाल की भर्ती परीक्षा पास कर लिया था। नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहा था। उसने यूपीएसएसएससी की प्री परीक्षा भी पास की थी। रविवार को यूपीएसएसएससी मेंस की उसकी परीक्षा थी। उसका परीक्षा केंद्र अंबेडकर नगर के टांडा गया था। रविवार की सुबह कन्हैया अपने मित्र 24 वर्षीय विजय न...