यूपीएसएसएफ के स्टॉल एवं सेल्फी प्वाइंट पर उमड़ी भीड़
मेरठ, सितम्बर 28 -- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिवस यूपीएसएसएफ के स्टॉल एवं सेल्फी प्वाइंट पर जानकारी लेने एवं सेल्फी के लिए भीड़ उमड़ी। 05वीं वाहिनी यूपीएसएसएफ के सेनानायक डॉ. एम.पी. सिंह ने यूपीएसएसएफ के स्टॉल एवं यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रथम बार स्थापित एवं संचालित किए जा रहे यूपीएसएसएफ सेल्फी पॉइंट का भ्रमण किया। स्टॉल पर प्रदर्शित अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों, तकनीकी संसाधनों एवं यूपीएसएसएफ की कार्यप्रणाली को देखने एवं समझने के लिए देश-विदेश से आए आगंतुक उत्साहित दिखे। महिला एवं पुरुष कमांडों के साथ फोटो एवं सेल्फी खिंचवाने के लिए आगंतुक कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। सेनानायक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि स्टॉल पर आगंतुकों को आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा उपकरणों एवं बल की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.